शिमला: देश दुनिया मे मॉडलिंग की दुनिया मे नाम कमा चुकी हिमाचल की बेटी वाशिंका परमार हिमाचल के पर्यटन का देश दुनिया मे प्रचार करेगी। हिमाचल पर्यटन निगम द्वारा उन्हें दो साल पहले ब्रेंड एम्बेसडर बनाया गया है।
वाशिंका परमार विभाग से कोई भी पैसा नही ले रही है । हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परमार विभाग से काम करना चाहती है लेकिन दो सालों से विभाग की सुस्त रवैये से नाखुश है।पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कई बार मेल के माध्यम से ओर मिलने भी गए एक साल पहले पर्यटन विभाग द्वारा वाशिंका को विदेश से बुला कर डॉक्यूमेंट्री ओर वीडियो
शूट कर दी थी लेकिन अभी तक वीडियो तक जारी नही की। हैरानी की बात ये है कि पर्यटन निगम द्वारा वाशिंका को वेबसाइट ओर सोशल मीडिया में भी नही दर्शाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से भी वाशिंका परमार ने दो दिन पहले मुलाकात की ओर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने हालांकि अधिकारियों को पर्यटन को प्रमोट करने के लिए वाशिंका का सहयोग लेने के निर्देश दिए थे।
हिमाचल टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर वंशिका परमार की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इन्होंने कहा कि हिमाचल के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देना इनका मुख्य उद्देश्य है, ताकि युवाओं का पर्यटन क्षेत्र में रोजगार मिले और प्रदेश में टूरिज्म इको सिस्टम का विकास हो।
वंशिका परमार ने 18 साल की आयु में मिस अर्थ 2022 का खिताब जीता था जिसके बाद 2023 में उन्हें हिमाचल टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। हमीरपुर के नादौन से संबंध रखने वाली वंशिका परमार ने अंतर्राष्टीय स्तर पर देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है ।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले (नादौन क्षेत्र) की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से पूरी की है। उनके पिता, सुशील कुमार परमार, भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं।
मिस अर्थ इंडिया 2022: उन्होंने 19 साल की उम्र में यह खिताब जीता और फिलीपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय 'मिस अर्थ' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह हिमाचल प्रदेश से यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली लड़की बनीं।
ब्रांड एंबेसडर: वांशिका हिमाचल प्रदेश पर्यटन (Himachal Pradesh Tourism) की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा, वह चुनाव विभाग की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं।वह घाना और फिलीपींस में पर्यटन दूत के रूप में काम कर चुकी हैं।
उन्होंने लद्दाख में G-20 अध्यक्षता के दौरान 'उमलिंग-ला' इंटरनेशनल फैशन रनवे (दुनिया का सबसे ऊँचा रनवे) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
वह एक सेलिब्रिटी एंकर, मोटिवेशनल स्पीकर और पर्यावरण संरक्षण की पैरोकार (environmental advocate) भी हैं।