शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी युवक ने लड़की के घर को लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी युवक ने लड़की के घर को लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सनकी युवक ने लड़की के घर को लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार

Published:

कुल्लू

देवभूमि हिमाचल के कुल्लू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक सनकी युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर एक परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपी ने युवती के घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया।

धमकी के दो दिन बाद वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित राजेश कुमार (निवासी गांव कटाहर, तांदी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। जब परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने दो दिन पहले फोन पर धमकी दी थी कि यदि उसकी शादी नहीं करवाई गई,

तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा। शुक्रवार रात आरोपी ने अपनी इस खौफनाक धमकी को अंजाम दे डाला।

पड़ोसियों ने बचाई जान

घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो चुके थे। तभी अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने लपटें देखीं और शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार की नींद खुली और वे आनन-फानन में घर से सुरक्षित बाहर निकले। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो चुका था।

नुकसान का विवरण

आगजनी की इस घटना में परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है मकान के पास रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी जल गई। एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे और ईंधन की लकड़ी जलकर राख हो गई। घर के बिजली के मीटर और तारें पूरी तरह जल गई हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पंकज शर्मा की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें