शिमला में 67वां तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस, चीन की नीतियों के खिलाफ तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन

Published:

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को 67वें तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस के अवसर पर तिब्बती समुदाय ने चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शेर-ए-पंजाब से लेकर डीसी ऑफिस तक आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों के साथ-साथ विदेशियों ने भी भाग लिया।

रैली के बाद कार्यक्रम की शुरुआत तिब्बत और भारत के राष्ट्रगान के साथ की गई। इस अवसर पर तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन और तिब्बतियन यूथ कांग्रेस सहित विभिन्न तिब्बती गैर-सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधियों ने तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता केवल तिब्बती लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

निर्वासित तिब्बती प्रतिनिधियों ने इस दौरान चीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संयुक्त राष्ट्र से न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही विश्व समुदाय से तिब्बत के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग करने की अपील भी की गई।

1959 में हुआ था बड़ा विद्रोह

10 मार्च 1959 को तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन के कब्जे के खिलाफ बड़ा विद्रोह हुआ था। उस समय हजारों तिब्बती लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए थे। दलाई लामा की सुरक्षा के लिए हजारों लोगों ने पोटाला पैलेस को घेर लिया था।

बताया जाता है कि चीन की पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी (PLA) ने इस विद्रोह को कुचलने के लिए बेहद कठोर कार्रवाई की, जिसमें हजारों तिब्बती मारे गए। हालात बिगड़ने के बाद दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी।

तभी से हर साल 10 मार्च को दुनिया भर में तिब्बती समुदाय और उनके समर्थक तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हुए चीन की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें