नालागढ़ क्षेत्र में मिट्टी की गुणवत्ता पर खतरे की घंटी, ऑर्गेनिक कार्बन में आई कमी

नालागढ़ क्षेत्र में मिट्टी की गुणवत्ता पर खतरे की घंटी, ऑर्गेनिक कार्बन में आई कमी
नालागढ़ क्षेत्र में मिट्टी की गुणवत्ता पर खतरे की घंटी, ऑर्गेनिक कार्बन में आई कमी

Published:

नालागढ़ क्षेत्र में कराए गए नवीनतम सॉइल टेस्ट में मिट्टी की सेहत को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। सॉइल टेस्ट ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने इस वर्ष 6,250 मिट्टी नमूनों का लक्ष्यतय किया था। वहीं खरीफ और रबी सीजन में कुल 723 नमूने लिए गए, जबकि नालागढ़ के लिए भी इसी स्तर का लक्ष्य निर्धारित था।

डॉ. शर्मा के अनुसार, किसानों द्वारा हाथ से लाए गए मिट्टी सैंपलों में पीएच स्तर अधिकांश क्षेत्रों में संतुलित पाया गया है, जो मिट्टी की अम्लीयता और क्षारीयता के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत है।


हालांकि, जांच में सबसे बड़ा मुद्दा नालागढ़ क्षेत्र में ऑर्गेनिक कार्बन की कमी के रूप में सामने आया है। यह कमी बताती है कि मिट्टी में पोषक तत्वों को संजोकर रखने की क्षमता घट रही है, जिसके कारण फसल वृद्धि और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस स्थिति को सुधारने के लिए कृषि विभाग किसानों को जैविक खाद, गोबर की खाद, कम्पोस्ट, हरी खाद और प्राकृतिक खेती की तकनीकों का अधिक उपयोग करने की सलाह दे रहा है।
इसके अलावा, विभाग जल्द ही ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि किसान मिट्टी सुधारने के उपायों को अपनाकर भूमि की सेहत को बेहतर बना सकें।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें