मंडी: थोक अनाज करयाना विक्रेता संघ मंडी की वार्षिक बैठक आयोजित हुई जिसमें शहर के प्रमुख व्यापारी ने भाग लिया । इस बैठक में महासचिव ने संघ की पिछले वर्ष में हुई गतिविधियों की जानकारी दी।
वर्तमान अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू अपनी कार्यकारणी को भंग करके अपना इस्तीफा अधिकृत चुनाव अधिकारी महेंद्र गुप्ता को सौंपा। कार्यकारिणी भंग होने के बाद चुनाव अधिकारी महेंद्र गुप्ता ने नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू क
सभी व्यापारियों ने एकमत से हरमीत सिंह बिट्टू के
अध्यक्ष बनने पर अपनी सहमति प्रदान की । इस तरह से हरमीत सिंह बिट्टू को पुनः अगले पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत कर दिया और कार्यकारणी विस्तार की जिम्मेवारी भी अध्यक्ष को ही सौंप दी ।
हरमीत सिंह बिट्टू निरंतर पांचवीं बार संघ के अध्यक्ष मनोनीत हुए । बैठक में वार्षिक छुट्टियों पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस बार ये छुट्टियां 27,28,29 और 30 दिसंबर को रहेंगी जिस दौरान अनाज करयाना के सभी थोक विक्रेताओं की दुकानें पूर्णतय बंद रहेंगी ।
इसके चलते नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी खुदरा व्यापारियों और सामान्य ग्राहकों से अनुरोध किया कि अपनी आवश्यक खरीददारी समय रहते कर लें ताकि किसी भी तरह की होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
अध्यक्ष ने कार्यकारणी विस्तार में इकबाल सिंह पैटर्न, महेंद्र गुप्ता सलाहकार, शैलेन्द्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साहिल महाजन उपाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह महासचिव, हरचरण सिंह कोषाध्यक्ष, भरत गुप्ता सह सचिव और पारस गुप्ता को संगठन सचिव बनाया गया है।