सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले गुरुग्राम के उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपने ड्राइवर की सैलरी रिवील कर यूजर्स को चौंका दिया है। उन्होंने बताया कि, उनका ड्राइवर ₹ 50,000 प्रति माह से ज्यादा कमाता है।
एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में वारिकू ने बताया कि उनके ड्राइवर दयानंद भइया को हर साल 11% इंक्रीमेंट मिलता है। इसके साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार किया जाता है उनके घर की चाबियां उनके पास होती हैं और उन्हें उनका एटीएम पिन भी पता होता है। दयानंद भईया इस साल के इंक्रीमेंट के बाद उनकी सैलरी 53,350 रुपये प्रति माह हो गई।
एक्स पोस्ट हुई वायरल
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को @warikoo नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में कहा, 'वह 13 साल पहले 15,000 रुपये में हमारे साथ जुड़े थे और तब से वह अपना जीवन खुद बनाते हुए हमारे परिवार का अभिन्न अंग बन गए हैं।
दयानंद सिर्फ एक ड्राइवर नहीं, बल्कि परिवार के लिए एक विश्वसनीय साथी हैं। दरअसल, वे परिवार का इतना अभिन्न अंग हैं कि वे सदस्यों को सम्मानपूर्वक आप कहने के बजाय तुम कहकर संबोधित करते हैं।
वह हमारे बच्चों को स्कूल ले जाता है, घर की डुप्लीकेट चाबियां रखता है, हमारे एटीएम का पिन जानता है, सभी महत्वपूर्ण काम निपटाता है, जिनमें हमारी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होती, मेरे साथ अपने जैसा व्यवहार करता है और वह ऐसा व्यक्ति है जिस पर मैं अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए आंख मूंदकर भरोसा करता हूं।
वह हमारे पैसे का सबसे अच्छा उपयोग करने वालों में से एक रहा है और मैं अगले 5-6 वर्षों में उसके 1 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंचने का इंतजार नहीं कर सकता।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के वायरल होते ही इस पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि, 'कर्मचारियों के साथ व्यवहार करने का यही सही तरीका है। श्रम की गरिमा सभी के लिए है।
अंकुर, मुझे तुम पर गर्व है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह पढ़कर वाकई दिल को सुकून मिलता है। ऐसी दुनिया में जहाँ लोग अक्सर उन लोगों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जो उनके रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाते हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कोई व्यक्ति वफ़ादारी, विश्वास और कड़ी मेहनत को सच्चे सम्मान और विकास के साथ स्वीकार करता है।'
एक और यूजर ने लिखा कि, 'बहुत कम लोग एक अच्छे ड्राइवर की कीमत समझते हैं... खासकर जब बात जीवनसाथी, बच्चों और बीमार माता-पिता की सुरक्षा की हो... उन्हें इतना अच्छा वेतन देकर आपने एक बड़ा निवेश किया है।'