भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सोलन की बैठक में बनी रणनीति, 29 नवंबर को धर्मपुर में होगा शिमला संसदीय क्षेत्र का बड़ा कार्यक्रम

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सोलन की बैठक में बनी रणनीति, 29 नवंबर को धर्मपुर में होगा शिमला संसदीय क्षेत्र का बड़ा कार्यक्रम
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सोलन की बैठक में बनी रणनीति, 29 नवंबर को धर्मपुर में होगा शिमला संसदीय क्षेत्र का बड़ा कार्यक्रम

Published:

कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों के लगेंगे स्टॉल; कार्यकर्ता एक साथ सुनेंगे पीएम मोदी की ‘मन की बात’

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सोलन की आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। जिला संयोजक यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में सोलन के होटल गोल्डन बैंचर्स में हुई इस बैठक में 29 नवंबर को धर्मपुर-कुमारहट्टी में आयोजित होने वाले शिमला संसदीय क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, विशेष अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला शिमला कोऑपरेटिव के चेयरमैन नरेश चौहान तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. रवीन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में जिला सोलन के 13 मंडलों में से 8 मंडलों के संयोजक और सह-संयोजकों ने भाग लिया।

29 नवंबर को धर्मपुर-कुमारहट्टी में होगा बड़ा कार्यक्रम

मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम गुलेरिया ने राष्ट्रीय सहकारिता दिवस और राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार अन्य व्यस्त कार्यक्रमों के चलते शिमला संसदीय क्षेत्र का विशेष कार्यक्रम 29 नवंबर को धर्मपुर-कुमारहट्टी में आयोजित किया जाएगा।

महीने का अंतिम रविवार होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर ही कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल और विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, ताकि महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के माध्यम से आर्थिक संबल मिल सके।

स्वयं सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने हिमाचल में भी प्राथमिक सहकारी समितियों को मजबूत करने और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों से अधिक से अधिक जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के लिए गठित की गईं विभिन्न समितियां

29 नवंबर के कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में अलग-अलग समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें स्वागत, मंच एवं सभागार, पंजीकरण, भोजन, प्रचार-प्रसार, संचालन, साज-सज्जा, यातायात एवं पार्किंग, आवास व्यवस्था तथा बिजली, पानी और स्वच्छता से जुड़ी समितियां शामिल हैं।

सहकारिता के माध्यम से संगठन और समाज को मजबूत करने पर चर्चा

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला शिमला कोऑपरेटिव के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि सहकारिता एक तकनीकी संगठन है, जिसके माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर भी प्रभावी कार्य किया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से सहकारिता क्षेत्र में शुरू किए गए नए प्रयासों और महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 5000 से 7000 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन समूहों तक पहुंचने और महिलाओं को 29 नवंबर के कार्यक्रम में आमंत्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यक्रम में 1000 से अधिक कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि प्रो. रवीन्द्र ठाकुर ने सहकारिता के क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर सहकारिता के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। इससे किसानों, कामगारों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिल सकता है।

यशपाल ठाकुर ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक यशपाल ठाकुर ने जिला सोलन में सहकारिता प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की और 29 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में होटल गोल्डन बैंचर्स के मालिक एवं जिला सह-संयोजक चंद्रपाल अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित लगभग 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें