उपायुक्त के आदेश पर भल्लू बस हादसे की रिपोर्ट जल्द सौंपेगी जांच समितिः एडीसी

उपायुक्त के आदेश पर भल्लू बस हादसे की रिपोर्ट जल्द सौंपेगी जांच समितिः एडीसी
उपायुक्त के आदेश पर भल्लू बस हादसे की रिपोर्ट जल्द सौंपेगी जांच समितिः एडीसी

Published: | Category: राय

अतिरिक उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार भल्लू बस हादसे की जांच के लिए गठित समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि यह समिति हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बस से संबंधित सभी आवश्यक तथ्य, जैसे बस में सवार यात्रियों की संख्या, बस का बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज आदि को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून मौसम के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा कितने ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, उनमें से कितनों को सुरक्षित बनाया जा चुका है और अभी कितने सुधार के लिए शेष हैं, इसकी जानकारी भी जांच का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में तैयार ब्लैक स्पॉट सूची की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूर्व में किन स्थलों को ठीक किया गया है और किन्हें अभी सुधार की आवश्यकता है। ओम कांत ठाकुर ने कहा कि बस हादसा स्थल से संबंधित जानकारी, जो संबंधित विभाग के पास पूर्व में उपलब्ध थी, उस पर भी विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने इस दुखद बस दुर्घटना की शिकार हुई दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की जा चुकी है तथा 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के प्रकरणों को भी शीघ्र पूरा कर राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच से संबंधित जो भी आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

यूजीसी कानून के विरोध में शिमला सचिवालय के बाहर हंगामा, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग

यूजीसी कानून के विरोध में शिमला सचिवालय के बाहर हंगामा, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने किया बल प्रयोग

हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर यूजीसी कानून के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए...

पूरा पढ़ें (Read More) →
न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का 18वें दिन भी अनशन, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का 18वें दिन भी अनशन, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी है। शिमला में अब महिला शिक्षक भी आंदोलन में शामिल ह...

पूरा पढ़ें (Read More) →
IIT मंडी में न्यूरोसाइंस और पाणिनीय व्याकरण पर हुआ मंथन, वैदिकगण संस्था ने शोधार्थी मोहन पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट

IIT मंडी में न्यूरोसाइंस और पाणिनीय व्याकरण पर हुआ मंथन, वैदिकगण संस्था ने शोधार्थी मोहन पाण्डेय से की शिष्टाचार भेंट

आईआईटी मंडी में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में शोधरत डॉक्टोरल शोधार्थी मोहन पाण्डेय से वैदिकगण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वत्स देशराज शर्मा ने मुलाकात की। बैठक म...

पूरा पढ़ें (Read More) →
मंडी में PIB की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला, सटीक सूचना प्रसार और फेक न्यूज पर हुई चर्चा

मंडी में PIB की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला, सटीक सूचना प्रसार और फेक न्यूज पर हुई चर्चा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) शिमला की ओर से मंडी में आयोजित जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ में सूचना प्रसार, फेक न्यूज की पहचान, जनकल्याणकारी योजनाओं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं पर पुलिस प्रशासन गंभीर, एसपी सचिन हीरेमठ ने दिया समाधान का भरोसा

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं पर पुलिस प्रशासन गंभीर, एसपी सचिन हीरेमठ ने दिया समाधान का भरोसा

जिला पुलिस प्रशासन ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद प्रक्रिया जारी रखी है। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में लं...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें