भल्लू में हुए हादसे के मृतक के अंतिम संस्कार के लिए कोरधार क्षेत्र गई महिला की वापसी पर टिकरी क्षेत्र में कार और जीप की टक़्कर में मौत हो गई।
झंडूता उपमंडल के टिकरी में बुधवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भयंकर हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब एक वाहन बरोहा से झंडूता बाजार की ओर जा रहा था, और दूसरा वाहन झंडूता बाजार से बरोहा की दिशा में आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोग घायल हुए, जिनमें 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में घायल हुए लोगों में बुद्धि राम पुत्र भगत राम निवासी गांव रोपड़ी समोह झंडूता, रोशनी देवी पत्नी कृष्ण सिंह निवासी बलोट झंडूता, सुनील कुमार पुत्र रत्न लाल निवासी डाहड़ झंडूता, फूला देवी पुत्र रत्न लाल निवासी डाहड़, रूप लाल निवासी डफेर झंडूता, व निर्मला देवी पत्नी रूप लाल शामिल हैं।
घायलों को तुरंत झंडूता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल फुला देवी गंभीर घायल हो गई, जिसके कारण उसे झंडूता से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और वहां से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एम्स में फुला देवी की मृत्यु हो गई।
शेष पांच घायलों का इलाज झंडूता अस्पताल में जारी है। उधर पुलिस थाना झंडूता प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की एक टुकड़ी मौके पर पहुंची। और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर यूजीसी कानून के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए...
हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 18वें दिन भी जारी है। शिमला में अब महिला शिक्षक भी आंदोलन में शामिल ह...
आईआईटी मंडी में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में शोधरत डॉक्टोरल शोधार्थी मोहन पाण्डेय से वैदिकगण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वत्स देशराज शर्मा ने मुलाकात की। बैठक म...
पत्र सूचना कार्यालय (PIB) शिमला की ओर से मंडी में आयोजित जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ में सूचना प्रसार, फेक न्यूज की पहचान, जनकल्याणकारी योजनाओं ...
जिला पुलिस प्रशासन ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद प्रक्रिया जारी रखी है। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में लं...